फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: हाईवे पार कर रहे परचून दुकानदार को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Tue, 19 Oct 2021 01:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर के पास हाईवे पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

    
अयाना थाना क्षेत्र के मिलक नूरपुर निवासी अनुज (22) पुत्र जयनारायण किसी काम से मंगलवार सुबह अजीतमल आया था। दोपहर को वह हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने बताया कि मृतक के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं, मृतक घर पर ही परचून की दुकान चलाता था। थानाध्यक्ष अजीतमल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें