फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख, मोहल्ले के लोगों ने पाया काबू

Wed, 06 Mar 2024 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग से सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
जले हुए बेड को देखता पीड़ित अनुज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा कस्बे स्थित हरीगंज बाजार में बुधवार सुबह एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान से धुंआ निकलते देख मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाई। आग से गृह स्वामिनी का लगभग 60 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन



गृह स्वामी कमलेश कुमारी पत्नी राम सिंह और उनका पुत्र अनुज बुधवार की सुबह मकान का दरवाजा बंद करके मोहल्ले में ही किसी काम से गए थे। इसी बीच रसोईघर के पास लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। मकान से धुंआ निकलते देख लोग आग बुझाने में जुट गए। लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज कुमार ने बताया कि आग से दो मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, फर्नीचर और दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत लगभग 60 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया है। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज सुरेश कुमार ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल सत्येंद्र कुमार को दी। लेखपाल ने बताया कि पीड़िता को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें