औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद में मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेलते-खेलते दो वर्षीय मासूम चंद कदम दूर बंबे में जा गिरी। घटना के समय परिजन घर के अंदर थे। कुछ देर बाद उधर से गुजरे ग्रामीणों की नजर पानी में उतराते मासूम के शव पर पड़ी। परिजनों को सूचना दी गई जब तक बच्ची को बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना क्षेत्र के गांव छछूंद निवासी आलोक कुमार की दो वर्षीय पुत्री मनी घर से चंद कदम दूरी पर स्थित फफूंद रजबहे के पास मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे खेल रही थी। तभी वह खेलते-खेलते अचानक से बंबा में जा गिरी। मौके पर किसी के न होने से परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं हुई। तभी उधर से गुजरे ग्रामीणों की नजर अचानक से बंबा में उतराते मासूम के शव पर पड़ी। इस पर उन्होंने आलोक के घर पहुंचकर बच्ची के पानी में होने की सूचना दी। यह सुनकर आलोक व उसकी पत्नी भाग कर बंबा पर पहुंचे।