अवर अभियंता को वसूली में भी लापरवाह पाया
यही नहीं दो दिन तक विजय सिंह द्वारा कोई कनेक्शन भी चैक नहीं किया जाना पाया गया। साथ ही न कोई बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके चलते उनका यह कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के अनुसार गंभीर श्रेणी में आता है। जारी आदेश में अधीक्षण अभियंता ने विजय सिंह अवर अभियंता को वसूली में भी लापरवाह पाया।
अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति
कहा कि अधिशासी अभियंता दिबियापुर की संस्तुति पर उन्होंने विजय सिंह अवर अभियंता उपकेंद्र असेनी प्रथम को राजस्व वसूली के सापेक्ष की गई प्राप्ति हेतु शिथिलता तथा विभागीय कार्यों में निष्क्रिय होने का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, एक्सईएन दिबियापुर नेहा प्रकाश ने बेला विद्युत उपकेंद्र पुर्वा सुजान अरुण वर्मा को निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र पर उपस्थित न मिलने पर चेतावनी दी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार का दोबारा कृत्य पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति कर दी जाएगी।