फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में चोरी का प्रयास, पान मसाला दुकान में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरूगंज। शायद ही कोई चोर ऐसा हो, जो चोरी करने के इरादे से किसी घर या दफ्तर के अंदर घुसे और खाली हाथ लौट जाए। वह भी तब जब सामने रुपये भी रखें हो। ऐसा वाक्या रुरूगंज कस्बा स्थित डाकघर में हुआ।
विज्ञापन

यहां पर बुधवार देर रात को चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। यहां पर हजारों की नगदी, कंप्यूटर समेत अन्य सामग्री रखी थी, लेकिन चोरों ने कुछ चोरी नहीं किया और खाली हाथ चले गए। यह कहना है डाकघर के पोस्टमास्टर का। जबकि, चोरों ने पास में रखी एक पान मसाला की गुमटी से हजारों रुपये का माल पार कर दिया।
रुरूगंज कस्बा में स्थित डाकघर के पोस्टमास्टर देवेश अवस्थी ने बताया कि बुधवार की शाम वह डाकघर बंद करा कर घर चले गए थे। देर रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। डाकघर में रखा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ग्रामीणों व सफाई कर्मी ने डाकघर के मेन गेट का ताला टूटा देखा। कर्मी ने इसकी सूचना डाकघर के कर्मचारियों को दी। इसी बीच पोस्टमास्टर भी वहां आ गए। वह डाकघर के अंदर गए तो कागजात बिखरे पड़े थे। पोस्टमास्टर का कहना है कि अंदर घुसे चोरों ने सिर्फ सामान अस्त-व्यस्त किया है। नगदी, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि सामान सुरक्षित है। घटना की सूचना पर रुरूगंज चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी मौके पर पहुुंचे।
डाक कर्मियों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पोस्टमास्टर की बताई कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। इधर, कर्मियों ने बताया कि तीन बार डाकघर में चोरी हो चुकी है। वही, दूसरी घटना साहूपुर मार्ग पर हुई। यहां पर पान-मसाला की एक दुकान से चोरों ने 48 सौ रुपये व सामान पार कर दिया। दुकानदार सुभाष ने बताया कि चोरी हुआ कुछ सामान खेतों में पड़ा मिला है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें