फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: पुलिस पर हमला कर गांजा तस्कर को छुड़ाया, महिला सिपाही का सिर फटा, इंस्पेक्टर भी चुटहिल

Sun, 22 May 2022 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में पुलिस की गाड़ी का घेराव कर टीम पर पथराव करने का मामला सामने आया है। महिला कांस्टेबल प्रीती वर्मा सिर पर पत्थर लगने से घायल हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मीरपुर गांव में गांजा तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। हमले में महिला सिपाही का सिर फट गया और इंस्पेक्टर को भी चोटें आईं। समर्थक तस्कर को पुलिस के चंगुल से छुड़ा ले गए। इसके बाद आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और घरों की तलाशी शुरू की गई।
विज्ञापन


सीओ प्रगति यादव का कहना है कि तस्कर की तलाश की जा रही है। उसके हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी। मीरपुर गांव में राजीव सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की तलाश में रविवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने टीम के साथ दबिश दी। पुलिस को देख तस्कर लोहे की रॉड लेकर टीम की ओर दौड़ पड़ा। शोरशराबा होने पर राजीव के घर की महिलाएं भी बाहर निकलीं और पुलिस से भिड़ गईं। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह राजीव को पकड़कर गाड़ी में बैठाया ही था कि परिजनों के साथ उसके 30-40 समर्थक भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पथराव कर दिया। महिला कांस्टेबल प्रीती वर्मा सिर पर पत्थर लगने से घायल हो गईं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह को भी चोटें आईं हैं। इस बीच भीड़ राजीव को छुड़ा ले गई। पुलिस जब लौटने लगी तो हमलावर लाठी-डंडे लेकर पीछे दौड़ पड़े। पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर थाने लौटे। हमले की सूचना पर सीओ प्रगति यादव कई थानों का फोर्स लेकर दोबारा मीरपुर गांव पहुंचीं और हमलावरों के घरों में दबिश दी। सीओ ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें