बुधवार सुबह आनंद और उसके पिता पवन ने दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर राहुल जैन की दुकान में आग लगा दी। कब्जे का प्रयास करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने राहुल और उसके चचेरे भाई तरुण जैन पर हमला कर दिया।
कानपुर में मनीराम बगिया में बुधवार सुबह एक दुकान पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया। कब्जे का प्रयास करने वालों ने पहले दुकान में आग लगा दी और फिर दुकान मालिक भाइयों पर चाकू-छुरी से हमला कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। हमला करने के मुख्य आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मनीराम बगिया में जैन परिवार का एक हजार वर्ग गज का एक मकान है। मकान बंटवारे को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक परिवार के एक सदस्य ने 2005 में अधिवक्ता आनंद वर्मा को मकान के निचले हिस्से की दुकान बेच दी थी।
तब से ये भी मामला कोर्ट में चल रहा है। बुधवार सुबह आनंद और उसके पिता पवन ने दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर राहुल जैन की दुकान में आग लगा दी। कब्जे का प्रयास करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने राहुल और उसके चचेरे भाई तरुण जैन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
दोनों के पेट, सीने, गर्दन और पीठ पर छुरी और चाकू से वार कर दिए।इंस्पेक्टर ने बताया कि तरुण की हालत गंभीर है। इलाज जारी है। राहुल केपीएम में भर्ती है। आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जा रही है।