फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानसभा चुनाव का आगाज करने निकले सपा मुखिया, उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव

Wed, 21 Jul 2021 01:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुधवार को मनोहर लाल इंटर कालेज में पूर्व पशुधन मंत्री स्व. मनोहर लाल के 85वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को उन्नाव पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुधवार को मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व पशुधन मंत्री स्व. मनोहर लाल के 85वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री की एक जनसभा भी प्रस्तावित थी। इसकी अनुमति जिला प्रशासन से मांगी गई थी।

सोमवार रात प्रशासन ने कोविड प्रोटोकाल का हवाला देते जनसभा करने की अनुमति नहीं दी। जयंती कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रामकुमार ने बताया कि अनुमति न मिलने से जनसभा को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जनसभा के अलावा पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रम हुए। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के कारण सिर्फ 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। जनसभा में भीड़ ज्यादा हो सकती थी, इसलिए अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें