फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी से मारपीट: व्यापार मंडल ने बनाई विशाल मानव शृंखला, अध्यक्ष बोले- हम बदला नहीं...न्याय चाहते हैं

Fri, 29 Sep 2023 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अध्यक्ष राजीव वोहरा और कवलनयन आहूजा ने कहा कि हम बदला नहीं...न्याय चाहते हैं। अपराधियों को हर हाल में दंड मिले और भाजपा पार्षद को तत्काल बर्खास्त करे।
विज्ञापन
विशाल मानव शृंखला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दवा करोबारी अमोल भाटिया और भाजपा पार्षद पति अंकित शुक्ला के बीच हुआ मारपीट का मामला मूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को फुटकर दवा व्यापार मंडल के तत्वावधान में एक विशाल मानव शृंखला का आयोजन हैलट  से मोतीझील तक किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई और जस्टिस फॉर अमोलदीप का नारा लगाया गया।

विज्ञापन

साथ ही, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।  इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजेंद्र सैनी और महामंत्री नंदकिशोर ओझा ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक दवा व्यापारी आंदोलन करते रहेंगे। अध्यक्ष राजीव वोहरा और कवलनयन आहूजा ने कहा कि हम बदला नहीं...न्याय चाहते हैं। अपराधियों को हर हाल में दंड मिले और भाजपा पार्षद को तत्काल बर्खास्त करे।
बता दें कि शनिवार देर रात कार को ओवरटेक करने को लेकर भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला, उनके पति अंकित शुक्ला का हैलट के सामने परफेक्ट सर्जिकल के मालिक अमोल दीप सिंह भाटिया से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर लात घूंसे चले। इसमें अमोल दीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों पक्षों के इस घटना लेकर अपने-अपने तर्क और आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें