फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पोषण माह: किट वितरित करने पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आंगनबाड़ियों को एक मां की तरह दी सीख

Fri, 29 Sep 2023 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: राज्यपाल ने सभागार में आने से पहले समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शित को देखा, जिसमें महिलाओं ने अपने हाथों से बनाए उत्पादों को प्रदर्शित किया था। इसके बाद दो गर्भवतियों की गोद भराई की, फिर नवाबगंज की एक साल की वैष्णवी और कल्याणपुर के तुसार को अपने हाथों से खीर खिलाई।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पोषण माह के अंतर्गत किट वितरित करने शुक्रवार को पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कुछ अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने एक मां की तरह बच्चों को बड़ा करने की सीख आंगनबाड़ियों को दी। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पानी बचाने, खाना बर्बाद न करने, स्वच्छ भारत अभियान की सीख दी जानी चाहिए।

विज्ञापन

बच्चों को शुद्ध भाषा का ज्ञान होना चाहिए। दुनिया बदल चुकी है, बच्चों को भी हमे उसी तरह पहले से ही ढालना होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण बच्चों को देखकर किया जाए। इस दौरान राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट और प्रोत्साहन राशि की चेक वितरित की।
खीर खाकर हसने लगी वैष्णवी
राज्यपाल ने सभागार में आने से पहले समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शित को देखा, जिसमें महिलाओं ने अपने हाथों से बनाए उत्पादों को प्रदर्शित किया था। इसके बाद दो गर्भवतियों की गोद भराई की, फिर नवाबगंज की एक साल की वैष्णवी और कल्याणपुर के तुसार को अपने हाथों से खीर खिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें