फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज के आशुतोष कौशल से संवार रहे नौनिहालों का भविष्य, राज्यस्तर पर गणित विषय के वीडियो शूट टीम में हुए शामिल

Sat, 09 Oct 2021 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

शिक्षक आशुतोष ने बताया कि शिक्षा में नवाचारों के प्रयोग के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार 2018, राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, राज्यस्तरीय आईसीटी, काव्यगायन सम्मान, शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
शिक्षक आशुतोष दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में कंपोजिट विद्यालय तालग्राम में कार्यरत शिक्षक आशुतोष दुबे नवीन विधियों का प्रयोग करते हुए शिक्षण को आकर्षक और रुचिकर बना रहे हैं। गणित विषय के राज्य स्तरीय वीडियो शूट टीम में सदस्य के रूप आशुतोष को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

गणित विषय के वीडियो शूट के लिए तैयार की गई टीम में मेंटर(परामर्शदाता) जय प्रकाश ओझा, तकनीकी सहायक डायट गोरखपुर के मार्गदर्शन में सदस्य के रूप में शामिल हैं। भाषा एवं गणित विषय में शिक्षकों की आधारभूत समझ विकसित करने के लिए बुनियादी शिक्षा पर आधारित 100 वीडियो में आकलन प्रपत्र तैयार करने में भी सहयोग प्रदान किया है।

शिक्षक आशुतोष ने बताया कि शिक्षा में नवाचारों के प्रयोग के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार 2018, राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, राज्यस्तरीय आईसीटी, काव्यगायन सम्मान, शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें