फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में टिकट लेकर चोरी करने वाला गिरफ्तार: बिहार में करता था नौकरी, कानपुर आते समय करता था चोरी

Sun, 12 Sep 2021 08:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरोपी अजय रामादेवी एचएएल कालोनी का रहने वाला है। तफ्तीश के दौरान सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग देखी गई। इसके जरिए उस कोच में कानपुर उतरने वालों का ब्यौरा आरक्षण चार्ट से लेकर उन यात्रियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए गए।
विज्ञापन
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर वीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करा कर यात्रा के दौरान चोरी करने वाले अजय सक्सेना को चोरी के सामान और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बिहार के किशनगंज में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करने वाला अजय हर 12 से 15 दिनों में राजधानी एक्सप्रेस से कानपुर आता था और उतरते समय किसी दूसरे यात्री का बैग या अटैची लेकर सेंट्रल स्टेशन पर उतर जाता था।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर की सूझबूझ से यह मामला सुलझा लिया गया। आरोपी अजय रामादेवी एचएएल कालोनी का रहने वाला है। तफ्तीश के दौरान सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग देखी गई। इसके जरिए उस कोच में कानपुर उतरने वालों का ब्यौरा आरक्षण चार्ट से लेकर उन यात्रियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए गए।
विज्ञापन

अजय की लोकेशन ट्रेन और सेंट्रल स्टेशन पर कई बार मिली तो शक हुआ। पुलिस ने छापेमारी करके उसे पकड़ लिया। उसके पास गहने और नगदी के अलावा अन्य सामान मिला है। जीआरपी के डिप्टी एसपी कमरुल हसन, प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और आरपीएफ प्रभारी पीके ओझा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पिछले एक महीने में तीन बार गुवाहाटी राजधानी में चोरियां हुई थीं।

आठ सितंबर को हुई चोरी में जब फुटेज खंगाला गया और पुराने फुटेजों से मिलान किया गया तो एक ही युवक ट्रेन से हर बार उतरता दिखा। उसके पास चोरी हुआ बैग या अटैची भी थी। इस पर पुलिस ने एसी थ्री कोच से उतरने वाले उसी संदिग्ध युवक का चार्ट से पता लगाया।

पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो बजे अजय को गिरफ्तार कर लिया। उसने राजधानी एक्सप्रेस में हुई चारों घटनाओं को स्वीकारा है। उसके पास से चोरी के करीब 1,37,000 रुपये, कपड़े, गहने और बैग मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें