फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सैन्यकर्मी ने फर्जी दस्तावेजों से 12 लाख का लोन हड़पा, स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 03 Oct 2022 11:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

कानपुर में काकादेव में सीमा सुरक्षा बल के जवान द्वारा फर्जी दस्तावेजों से 12 लाख रुपये का पर्सनल लोन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने आरोपित के खिलाफ काकादेव थाने में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


स्टेट बैंक पांडु नगर शाखा के प्रबंधक देवेश शर्मा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत जवान सतीश कुमार पासवान लखनऊ में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सतीश ने 12.90 लाख का पर्सनल लोन लिया था। आरोप है कि पांच किश्तें जमा करने के बाद ही आरोपी जवान ने किश्तें जमा करना बंद कर दिया।

इतना ही नहीं जब जांच की गयी तो पता चला कि एलआईसी, एचएफएल और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड व कैनरा बैंक की जो एनओसी लगाई थी वह फर्जी है। आरोपी जवान ने फर्जी दस्तावेजों को दिखाकर लोन लिया था। मामले को लेकर उन्होंने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वहीं ऐसे ही एक मामले में नौबस्ता हनुमंत विहार निवासी रेलकर्मी सुनील कुमार शर्मा ने 10.90 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। किश्तें न जमा करने पर जब जांच की गयी तो पता चला कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों से लोन लिया था। काकादेव थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें