फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव हादसा: मौत का ट्रैक्टर दौड़ाने वाला फरार, मां-बेटी के अंतिम संस्कार में भी नहीं आया

Mon, 03 Oct 2022 10:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 26 लोगों ने जान गंवाई है। नशे में धुत होकर मौत का ट्रैक्टर दौड़ाने वाला राजू फरार है। हादसे में उसकी मां और बेटी की भी मौत हुई है। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया लेकिन राजू नहीं आया। वहीं ट्रैक्टर मालिक भी फरार है। पुलिस इन दोनों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


कोरथा गांव निवासी राजू के बेटे का ही मुंडन था। मुंडन के बाद उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से लौटते समय ट्रैक्टर राजू ही चला रहा था। अन्य पुरुषों के साथ उसने भी शराब पी थी। मना करने के बाद भी तेज गति से ट्रैक्टर दौड़ाता रहा और हादसा हो गया। तभी वह फरार है। उसके खिलाफ लोगों में गुस्सा भी है। यही वजह है कि राजू अपनी मां रामजानकी व बेटी दिव्या उर्फ रिया का अंतिम संस्कार करने भी नहीं आया है।

डर की वजह से नहीं आया
ग्रामीणों में राजू को लेकर काफी आक्रोश है। राजू को अंदाजा हो गया कि उसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। उसे आशंका है कि वह गया तो उस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। ग्रामीण भी उसके साथ कुछ गलत कर सकते हैं। इसलिए भागता फिर रहा है। सीओ घाटमपुर टीबी सिंह ने बताया कि अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर न नंबर है न किसी के पास डीएल
ट्रैक्टर पर नंबर नहीं पड़ा है। बिना नंबर के ही ट्रैक्टर चलाया जा रहा था। अब तक की जानकारी के मुताबिक राजू के पास डीएल नहीं है। आशंका है कि ट्रैक्टर मालिक प्रहलाद भी बिना डीएल ही ट्रैक्टर चलाता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें