फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किन्नर के घर लाखों की लूट, असलहे के दम पर 10 लाख कैश, सोना और बाइक लूटी; DVR भी ले गए बदमाश

Fri, 07 Aug 2026 11:19 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की जाजमऊ चौकी अंतर्गत डकारी गांव के शास्त्री नगर मोहल्ले में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक किन्नर के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने किन्नर और उसके ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट की और करीब 10 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोना तथा एक अपाचे बाइक लूटकर फरार हो गए। जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि पहचान न हो सके।
विज्ञापन
1 of 6
किन्नर के घर हथियारबंद लूट - फोटो : amar ujala
कोतवाली गंगाघाट की जाजमऊ चौकी अंतर्गत डकारी गांव के शास्त्री नगर (सावित्री नगर) मोहल्ले में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

2 of 6
किन्नर के घर हथियारबंद लूट - फोटो : amar ujala
असलहों से लैस तीन से चार बदमाशों ने एक किन्नर के घर में धावा बोलकर लाखों की नगदी, सोने के जेवर और बाइक लूट ली। वारदात के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने किन्नर और उसके ड्राइवर को बेरहमी से पीटा और रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala

सीढ़ी लगाकर घर में घुसे, बंधक बनाकर पीटा

पीड़ित किन्नर वैशाली ने बताया कि वह अपने ड्राइवर मोहम्मद आसिफ के साथ पिछले आठ वर्षों से इस घर में रह रही हैं। देर रात करीब दो बजे तीन से चार बदमाश घर की पीछे की दीवार में सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने आते ही तमंचे के बल पर दोनों को बंधक बना लिया और रस्सी से हाथ-पांव बांधकर जमकर मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।

4 of 6
घटनास्थल पर पड़ी सीढ़ी - फोटो : amar ujala

10 लाख कैश, 100 ग्राम सोना और बाइक लूटी; DVR उखाड़ ले गए बदमाश

बदमाशों ने घर की अलमारी खंगालकर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये नगद, 100 ग्राम सोने के आभूषण और घर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक लूट ली। शातिर बदमाश इतने चालाक थे कि पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज न लगे, इसके लिए वे घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR भी अपने साथ उखाड़ ले गए।

विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

पड़ोसी किन्नर पर रंजिश का शक, पुलिस जांच में जुटी

बदमाशों के भागने के बाद पीड़ितों ने किसी तरह अपनी रस्सियां खोलीं और यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी, स्थानीय चौकी पुलिस और गंगाघाट कोतवाल मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जयप्रकाश सिंह और सीओ सिटी विनी सिंह ने भी भोर में ही घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना की जानकारी देती क्षेत्राधिकारी विनी सिंह - फोटो : amar ujala

http://



मौके पर जुटे साथी किन्नरों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक अन्य किन्नर से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है और उसी ने भाड़े के बदमाशों से इस घटना को अंजाम दिलाया है।सीओ सिटी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर और बताए गए संदिग्ध बिंदुओं के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें