फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कराई मरम्मत

Fri, 05 Jan 2024 05:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

फर्रूखाबाद जिले में किसी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करवाई है। साथ ही नई प्रतिमा भी मंगवाई गई है और संदिग्ध आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के पखना बिहार गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। इस प्रतिमा को गांव के किसी शख्स ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करवा दी। एसडीएम सदर और सीओ ने मौका मुआयना किया। बसपा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से नई प्रतिमा लगवाने की मांग की है। प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पखना बिहार गांव में कई साल पहले सुखेंद्र सिंह कठेरिया की अध्यक्षता वाली समिति ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगवाई थी। शुक्रवार सुबह वहां से गुजरे ग्रामीणों ने प्रतिमा का सिर क्षतिग्रस्त देखा तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया। प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया गया। ग्रामीणों के गुस्से के देखते हुए पुलिस ने कारीगरों को बुलवाकर मरम्मत का काम शुरू करवा दिया। 

इसी दौरान बसपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह आंबेडकर, जिला सचिव विनोद गौतम, देवनारायण गौतम आदि नेता पहुंच गए। इसी दौरान एसडीएम सदर गजराज सिंह और सीओ अरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर बसपा नेताओं से बातचीत की। उन्होंने प्रतिमा की मजबूती से मरम्मत और सुरक्षा का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि इसका प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति ली जाएगी। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। संकिसा से नई प्रतिमा मंगवा ली है। उसे लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी दो बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है प्रतिमा
पिछले कुछ सालों में इस प्रतिमा को दो बार पहले भी क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि समिति अध्यक्ष सुखेंद्र सिंह कठेरिया और प्रधान सरोजनी देवी में कई दिनों से विवाद चल रहा है। सुखेंद्र का आरोप है कि प्रतिमा का चबूतरा बनवाने और चहारदीवारी, रंगाई पुताई का पैसा आया था, मगर उसको खर्च नहीं किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें