फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: रोडवेज बस स्टैंड के समीप जाम में फंसी एंबुलेंस, वृद्ध ने तोड़ा दम

Tue, 24 Aug 2021 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि यदि एंबुलेंस जाम में न फंसती तो पिता को समय से इलाज मिलता। जिससे उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में रोडवेज बस स्टैंड के समीप मंगलवार की दोपहर 12 बजे जाम लग गया। आधा घंटे तक जाम में एक एंबुुलेंस फंसी रही। जिससे बीमारी से पीड़ित वृद्ध ने दम तोड़ दिया। बेटे ने आरोप लगाया कि यदि एंबुलेंस जाम में न फंसती और समय से उपचार मिलता तो पिता की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन


थाना अजनर के सारंगपुरा गांव निवासी तुलसीदास (62) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को वृद्ध की अचानक हालत बिगड़ गई। तब पुत्र दशरथ ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से तुलसीदास को जिला अस्पताल लाया जा रहा था।

जैसे ही एंबुलेंस जिला अस्पताल से 100 मीटर पहले पहुंची। तभी रोडवेज के समीप पहले से लगे जाम में फंस गई। करीब आधा घंटे तक एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला। बाद में जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तुलसीदास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि यदि एंबुलेंस जाम में न फंसती तो पिता को समय से इलाज मिलता। जिससे उनकी जान बच सकती थी। हालांकि बाद में परिजन किसी से शिकायत किए बिना ही शव घर वापस ले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें