रूरा। सड़क दुर्घटना में घायल हरिश्चंद्र के परिजन एंबुलेंस में शव लेकर रविवार देर शाम थाने पहुंचे। यहां रिपोर्ट दर्ज किए जाने व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो हल्ला किया। थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमत किया।
नकसिया निवासी हरिश्चंद्र की मौत हैलट में हो गई थी। एंबुलेंस से शव को लेकर पुत्र रवि कांत व अन्य परिजन रूरा थाने आ गए। एंबुलेंस थाने के सामने खड़ा कर रिपोर्ट दर्ज करने व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर हो हल्ला किया। थानाध्यक्ष देवनारायण द्विवेदी, कस्बा इंचार्ज राकेश कुमार, एसआई राजेंद्र सिंह ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। तहरीर ले ली और जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए और शव लेकर गांव चले गए। संवाद