फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranaam Rally: मोतीझील से शुरू हुई रैली..युवाओं में दिखा देशभक्ति का जज्बा, झांकियों ने सबको लुभाया

Tue, 15 Aug 2023 01:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम रैली से पूरा शहर देशभक्ति के रंगों में सराबोर होने के लिए तैयार है। मोतीझील में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होने के साथ रैली को हरी झंडी दिखाई जाएगी। मां तुुझे प्रणाम रैली का फेसबुक लाइव प्रसारण भी होगा। इसके लिए आप क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं या फिर यूआरएल लिंक के जरिये अपने मोबाइल पर रैली को देख सकते हैं।
विज्ञापन
amar ujala rally - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में 77वें स्वतंत्रता स्वाधीनता दिवस के मौके पर अमर उजाला के कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम रैली का भव्य आयोजन मंगलवार को मोती झील से हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 70 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया। देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम में डांस ग्रुप स्कूली बच्चों और अन्य कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि सतीश महाना ने कहा यह अमृत काल वाला स्वतंत्रता दिवस है।

विज्ञापन

अमर उजाला पिछले 20वर्षों से मां तुझे प्रणाम रैली का भव्य आयोजन करके समाज में लोगों की देशभक्ति की भावनाओं को उजागर करने का काम कर रहा है। देशभक्ति के जज्बे को उभार कर शहरियों को सड़कों पर लाकर वंदे मातरम और भारत माता की जय जैसे नारों से लोगों को गौरवान्वित करा रहा है। इसके लिए अमर उजाला मुबारकबाद का हकदार है।

कार्यक्रम में शहर के नरवल तहसील के रहने वाले शहीद विनीत यादव के पिता रामेंद्र कुमार को अमर उजाला की तरफ से 25,101 रुपए देकर उसको सम्मानित किया गया। अमर उजाला प्रबंधन के अधिकारियों ने उन्हें शॉल और मोमेंटो भी भेंट किया। झंडारोहण के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, नगर आयुक्त जीएन  शिव शरणप्पा, उद्यमी बलराम नरूला आदि मौजूद रहे।

इसके बाद स्कूली बच्चों और शहर वासियों के साथ अमर उजाला मां तुझे प्रणाम रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कानपुर में स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर पूरा शहर अपने अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम रैली के तहत देशभक्ति के रंग में ओतप्रोत हुआ है। इसके तहत सबसे पहले मोतीझील में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान के बाद रैली को हरी झंडी दिखाई गई।

यह रैली पूरे शहर में घूम रही है। इसमें बड़ी संख्या में शहरी और कई विभागों की झांकियां शामिल हुई हैं। देशभक्ति थीम पर सजीं झांकियों का फूल बरसाकर जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। झांकियों के माध्यम से शहर की आयुध कंपनी लघु शस्त्र निर्माणी और पैराशूट निर्माणी में बनने वाले हथियारों और उत्पादों का भी प्रदर्शन कर रही है।  दिनभर के कार्यक्रम के बाद शाम को घरों में दीपक भी जलाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली में शामिल लोगों को पौधे दिए जाएंगे।

ये है रैली का रूट
मोतीझील लॉन, मधुराज हॉस्पिटल, दि चाट चौराहा आर्यनगर, गैस्ट्रोलीवर हॉस्पिटल, गोपाला गेस्ट हाउस, रैना मार्केट, कंपनी बाग चौराहा, रानीघाट चौराहा, राजीव पेट्रोल पंप तिलकनगर, आर्यनगर चौराहा, बेनाझाबर चौकी, हर्षनगर पेट्रोल पंप, अशोकनगर होते हुए यूनाइटेड बैंक तिराहा, पेट्रोल पंप से 80 फीट रोड, गुमटी गुरुद्वारा चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, संगीत टॉकीज, डिप्टी का पड़ाव चौराहा, कोपरगंज से घंटाघर, नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग, फलमंडी, झाड़ी बाबा पड़ाव, पनचक्की चौराहा, माल रोड चौराहा, कैनाल रोड, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, किदवईनगर चौराहा, साइट नंबर एक चौराहा, सोटेवाला हनुमान मंदिर चौराहा, गोशाला चौराहा, दीप टाकीज चौराहा, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट, गोविंदपुरी नयापुल, फजलगंज चौराहा, चारखंभा चौराहा।

रैली में झांकियों की खींचे फोटो...मिलेगा पुरस्कार
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार सुबह मां तुझे प्रणाम रैली निकाली जा रही है। सुबह सवा दस बजे झंडारोहण के बाद मोतीझील मैदान से शुरू होने वाली रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए अमर उजाला मां तुझे प्रणाम फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल चुनेगा सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें
साथ में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भी भेजना है। हमारे निर्णायक मंडल के सदस्य प्रविष्टियों को देखने के बाद उनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन फोटोग्राफ का चयन करेंगे। इन फोटोग्राफ को प्रकाशित करने के साथ ही इन्हें खींचने वालों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें