फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव ने फहराया 158 फीट ऊंचा तिरंगा, बोले- मणिपुर जैसी घटनाएं न हों...ऐसा हम सभी लें संकल्प

Tue, 15 Aug 2023 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: अखिलेश यादव ने कहा कि देश के किसी भी कोने में इस तरीके का व्यवहार किसी भी बेटी के साथ महिला के साथ व्यवहार न हो। आगे बोले कि स्वतंत्रता दिवस की पूरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर सैफई विकास खंड कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने इसके बाद उन्होंने देशवासियों को संदेश देते हुए कहा है कि अब देश में मणिपुर जैसी डरावनी हिंसक घटनाएं दोबारा न हों, इसका संकल्प हर देशवासी को लेना होगा।

विज्ञापन

अखिलेश यादव अपने गृह गांव सैफई में 158 फीट ऊंचे तिरंगा ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो घटना मणिपुर में हुई, ऐसा किसी भी देश में नहीं हुआ होगा। वहीं, आज के दिन हम लोगों को यह भी अपील करनी चाहिए कि मणिपुर के लोग जिस सद्भावना, प्रेम के साथ मिलजुल कर रह रहे थे।वैसे ही रहें। देश के किसी भी कोने में इस तरीके का व्यवहार किसी भी बेटी के साथ महिला के साथ व्यवहार न हो। आगे बोले कि स्वतंत्रता
दिवस की पूरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे महा पुरुषजनों ओर देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अमिट योद्धाओं को याद करते हैं।

विज्ञापन

हम क्रांतिकारियों को भी नमन करते हैं
महात्मा गांधी के आह्वान पर लगातार क्रांतिकारियों के संघर्ष और कुर्बानी के बाद देश को आजादी मिली। हम सब उन्हें याद करते हैं और आज के दिन संकल्प लेते हैं कि जो सपने स्वतंत्रता सेनानियों ने देखे उन्हें पूरा करने के लिए हम सभी प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम भगत सिंह, सुखदेव और तमाम क्रांतिकारियों को भी नमन करते हैं।

परिवारवाद का सबसे पहला उदहारण मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री की ओर से वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से देश नष्ट हो गया है कि जवाब में अखिलेश यादव ने मजाकिया लहजे में तंज कसा की प्रधानमंत्री ने लाल किले से फिर कह दिया। अगर उन्होंने लाल किले से और परिवारवाद वाली बात कही है, तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी देखना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा ने अपनाया है सबसे पहले परिवारवाद
वो हमसे पहले उदाहरण बने हैं। परिवारवाद के हम लोग तो बाद में उदाहरण बने हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पहले उदाहरण है। हमसे पहले परिवारवाद किसी ने अपनाया है, तो वो भाजपा ने अपनाया है। झंडारोहण के मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के जिला महासचिव रामनारायण बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें