कानपुर। 13वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के पहले मैच में एलेन हाउस ने डीकेजी मोबाइल्स को 77 रन से हराया। वहीं, बालमोल इलेवन ने अचिंत्य इंश्योरेंस इलेवन को 7 विकेट से पटखनी दी।
किदवईनगर के साउथ मैदान पर पहले मुकाबले में एलेन हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 185 रन बनाए। टीम से कृष्णा यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी खेली।
वहीं, गेंदबाजी में यशस्वी यादव ने तीन और अभिनाश यादव ने दो विकेट लिए। जवाब में डीकेजी मोबाइल्स की टीम 24.5 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सूर्यांश सिंह ने नाबाद 22 और श्रेयांस ने 21 रन बनाए।
गेंदबाजी में रंगनाथ और जिव्यांश ने तीन-तीन विकेट लिए। कृष्णा यादव को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
साउथ मैदान परही खेले गए दूसरे मैच में अचिंत्य इंश्योरेंस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 104 रन बनाए। टीम की ओर से उत्कर्ष श्रीवास्तव ने 34 और युवराज उपाध्याय ने 21 रन की पारी खेली।
बालमोल इलेवन की ओर से वारिस अली ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। जवाब में बालमोल इलेवन ने लक्ष्य को 12.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर हासिल कर लिया।
शिवांस कनौजिया ने 33 रन बनाए, जबकि कविश शुक्ला ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। नदार गेंदबाजी के लिए वारिस अली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।