कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में महिला ने पति पर घर के ताले खुलवाकर नकदी और जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर पीटने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शास्त्री नगर निवासी पूनम सिंह ने बताया कि ससुर राम किरत सिंह ने उन्हें मकान रहने के लिए दिया था। इस कारण पति सुनील कुमार सिंह उनसे अभद्र व्यवहार करते थे। ससुर का देहांत होने के बाद पति, सास संझारी देवी के साथ अलग रहने लगे। आरोप लगाया कि पति के पीटने की वजह से वह तीन बच्चों के साथ अलग रह रही हैं।
बताया कि 26 मई को बेटी खुशी को इंटरव्यू दिलाने लखनऊ गई थी। उसी दौरान पति एक चाभी बनाने वाले को साथ लाए और घर के ताले खुलवाकर जेवर और तीन लाख रुपये नकद पार कर दिए। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।