फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों से झुलसने वालों के लिए अलर्ट, चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दिवाली पर पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के लिए जिला अस्पताल में विशेष इंतजाम रहेंगे। चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। दवा सहित अन्य उपचार सामग्री जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी में भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि दिवाली पर दोपहर 12 बजे तक ओपीडी चलेगी। आकस्मिक सेवाएं पहले की तरह चलेंगी। पटाखों से झुलसने वाले मरीजों की संख्या सामान्य अस्पतालाें में ज्यादा रहती है। इसी से सामान्य अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। बर्न वार्ड के प्रभारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ और सर्जन को अलर्ट किया गया है। गंभीर केस आने पर ड्यूटी के लिए पाबंद किया गया है। मेडिकल स्टाफ को भी पाबंद किया गया। साथ ही चार दिवसीय अवकाश के दौरान सामान्य अस्पतालाें में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा मुहैया रहेगी। मरीजों के उपचार के लिए दवा और अन्य उपचार सामग्री का पर्याप्त मात्रा में स्टाक रखा गया है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बर्न केस, दुर्घटना व झगड़े के घायलों के इलाज के लिए सभी सीएचसी व पीएचसी पर विशेष इंतजाम हैं। स्टाफ को ड्यूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी सेवाओं के लिए सभी पीएचसी और सीएचसी पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। दवा और उपचार सामग्री भी भिजवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें