फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में हुए संघर्ष पर 'अमर उजाला' की खबर ट्वीट कर अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरा, कही ये बड़ी बात

Mon, 18 Nov 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में शनिवार को किसानों और पुलिस के बीच हुए भीषण संघर्ष के बाद रविवार को आक्रोशित किसानों ने यूपीसीडा के निर्माणाधीन पावर हाउस के पास रखे पाइपों में आग लगा दी थी। जिसके बाद एक बार फिर से किसानों और पुलिस के बीच मामला भड़क गया।
विज्ञापन


अब इस मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 'अमर उजाला' की खबर को ट्वीट किया है।

अखिलेश यादव ने कहा 'उत्तर प्रदेश में किसानों को ट्रांस गंगा सिटी प्रोजेक्ट की ज़मीन के उचित मुआवज़े की जगह भाजपा की लाठी मिल रही है, गन्ने का मूल्य नहीं मिल रहा, खड़ी फसल आवारा पशु खा रहे हैं, देश में अन्नदाताओं की आत्महत्याएं बढ़ती जा रही हैं... क्या भाजपा के राज में विकास की यही परिभाषा है.'
 


 
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने यूपीसीडा के पावर हाउस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि शनिवार को किसानों और पुलिस के बीच छह घंटे तक भीषण संघर्ष चला था। ट्रांसगंगा सिटी के लिए यूपीसीडा अधिग्रहित 1144 एकड़ भूमि पर यूपीसीडा के कब्जे का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था।

किसानों की ओर से किए गए पथराव पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। किसानों ने अधिकारियों और पुलिस की ओर अपने सैकड़ों मवेशी भी छोड़ गए। 500 से अधिक किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।

पथराव में एएसपी, सीओ सिटी और एक दरोगा सहित सात पुलिस कर्मियों को चोटें आईं हैं। लाठीचार्ज और भगदड़ में 12 से अधिक किसान भी घायल हुए हैं। दो किसानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह से शुरू हुए बवाल को प्रशासन शाम करीब पांच बजे तक काबू कर पाया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें