फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला: कहा- लोकतंत्र की सीरियल किलर है भाजपा, बैंकों में हो रही खूब लूट

Thu, 07 Apr 2022 06:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

अखिलेश यादव ने एमएलसी प्रत्याशी हरीश कुमार के पक्ष में मतदान कर चुनाव जिताने की अपील की। इस दौरान चाचा शिवपाल सिंह यादव की नाराजगी का कारण पूछने पर कुछ देर तक चुप्पी साधने के बाद कहा कि लोकतंत्र की भाजपा सीरियल किलर है। पारिवारिक सवालों के जवाब देने का अभी समय नहीं है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में दम भरने आए सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की सीरियल किलर है। महंगाई, भ्रष्टाचार और लूटपाट बढ़ रही है।
विज्ञापन


जनता बैंकों में जाकर अपने-अपने लॉकर्स चेक करे, वहां खूब लूट हो रही है। बलिया में पेपर लीक करने की सूचना सार्वजनिक करने और खबर छपने वाले पत्रकारों को सरकार ने जेल भेज दिया। सरकारी अपनी नाकामी छिपाने के लिए पत्रकारों की आवाज बंद कर रही है।

बुधवार को पूर्व सीएम आखिलेश यादव तिर्वा-कन्नौज मार्ग स्थित सपा कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा एमएलसी चुनाव में मतदाता जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अखिलेश यादव ने एमएलसी प्रत्याशी हरीश कुमार के पक्ष में मतदान कर चुनाव जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चाचा शिवपाल सिंह यादव की नाराजगी का कारण पूछने पर कुछ देर तक चुप्पी साधने के बाद कहा कि लोकतंत्र की भाजपा सीरियल किलर है। पारिवारिक सवालों के जवाब देने का अभी समय नहीं है। अस्पतालों में सरकारी दवाएं नहीं है। दुष्कर्म, लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें