फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में छोटी बहन से झगड़कर चाकू से काट लिया गला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। ओमनगर निवासी युवती ने शुक्रवार को छोटी बहन से झगड़ा होने के बाद अपना गला चाकू से काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के ओमनगर मोहल्ला निवासी ज्योती (24) पुत्री सुरेश का शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर छोटी बहन से झगड़ा हो गया। नाराज होकर उसने अपने गले में चाकू से वार कर लिया। इससे वह खून से लथपथ हो गई।
जानकारी पर परिजन उसे झींझक सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मौजूद चिकित्सक जेपी सिंह ने युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि युवती के गले में चाकू लगने से खाल कट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक खून निकलने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पूछताछ में युवती के परिजनों ने छोटी बहन से झगड़ने के बाद खुद को चाकू मारने की बात बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें