हिस्ट्रीशीटर शौकत अली
चार बैंक खाते, जाजमऊ गज्जूपुरवा में 295.51 वर्गमीटर में बने तीन अपार्टमेंट, ग्वालटोली सिविल लाइन 54.35 वर्गमीटर में बना फ्लैट, इसके अलावा सीबीसीआईडी परिसर में स्थित 1162.36 वर्गमीटर जमीन जब्त की गई है।
रिजवान सोलंकी
सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी की संपत्ति जब्ती में क्रेटा कार, दो असलहे (रिवाल्वर, राइफल), ऐक्सिस बैंक के दो खाते, स्वर्णजयंती विहार योजना में प्लॉट, रिजवान की पत्नी साहिना ने नाम से आशीयाना कॉलोनी में प्लॉट और फ्लैट शामिल है।
पिपरखेड़ा में मिली मुख्तार बाबा की संपत्ति
संपत्तियों की जांच में जुटी पुलिस को मुख्तार बाबा की उन्नाव के कटरी पिपरखेड़ा में आठ बीघा जमीन मिली है। पुलिस ने उन संपत्तियों के सत्यापन, रजिस्ट्री और इंतखाब निकालने के लिए लेखपाल से संपर्क किया है। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।