फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे तोड़कर खाली कराई 20 करोड़ की जमीन

विज्ञापन
उन्नाव के सोहरामऊ में नहर पाट कर बनाए गए मकानों को ध्वस्त करतीं जेसीबी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। हाईवे के किनारे लालपुर-सोहरामऊ मार्ग के पास नहर को पाट कर पांच साल पहले प्लाटिंग कर अवैध कब्जा की गई 2.5 एकड़ जमीन प्रशासन ने खाली करा ली। यहां बने आठ मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। जमीन सिंचाई विभाग के कब्जे में दे दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 20 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

नहर को पाट कर भूमि पर अवैध कब्जा कर कुछ लोग न्यू सोहरामऊ सिटी नाम से प्लाटिंग कर रहे थे। 23 जून 2020 को तत्कालीन ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह से शिकायत की थी। डीएम रवींद्र कुमार के आदेश पर सिंचाई विभाग ने 13 जुलाई को सभी कब्जेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। समय सीमा बीतने के बाद सोमवार को सुबह 10 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अफसरों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। कालोनी के गेट और मकानों को तोड़ने का काम सोमवार रात आठ बजे तक चला। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग की जमीन पर कई वर्षों से कब्जा था। कई बार नोटिस दी गई। एफआईआर भी की गई। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा हटा लिया लेकिन कई अभी भी काबिज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें