खोही । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शिक्षकों का पूजन किया। कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम को कुमकुम टीका लगाकर श्रीराम नाम कामदनाथ पट्टिका भेंट की। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक जीवन में लिए गए लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु के सामर्थ्य, मार्गदर्शन से ही युवा देश एवं समाज की दिशा व दशा तय करने का सामर्थ्य रखता है। इस मौके पर ओमराज तिवारी, सत्यम मिश्रा, प्रियांशु शुक्ला, सुनीत द्विवेदी, नागेंद्र पाठक, हिमांशु शुक्ला, कामद गुप्ता, राधारमण, मोहित निगम आदि मौजूद रहे। (संवाद)