फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसीपी अमरनाथ बाबूपुरवा हटाए गए, पेशकार के घूस लेते पकड़े जाने के बाद हुआ आदेश, सीपी ने कहा ये

Wed, 11 Sep 2024 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने तबादला आदेश जारी किया है। बाबूपुरवा से हटाकर अमरनाथ को एसीपी क्राइम का चार्ज और ईओ डब्ल्यू का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, दो और एसीपी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसीपी कार्यालय के पेशकार शहनवाज खान के घूस लेते पकड़े जाने के बाद पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को एसीपी अमरनाथ को बाबूपुरवा से हटाकर एसीपी क्राइम लगा दिया। उनके स्थान पर एसीपी कैंट रहीं प्रशिक्षु आईपीएस अंजली विश्वकर्मा को कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा दो अन्य एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि दो नए प्रशिक्षु आईपीएस को भी सर्किल का चार्ज सौंपा गया है।

विज्ञापन

दरअसल, विजिलेंस की टीम ने सोमवार को एसीपी बाबूपुरवा के कार्यालय में छापा मारकर वहां तैनात पेशकार मोहम्मद शहनवाज को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया था। पेशकार मारपीट, धमकी, एससीएसटी में दर्ज मुकदमे में चार्जशीट लगाने के लिए पीड़ित से ही रुपये की मांग कर रहे थे। मामले की विवेचना एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ही कर रहे थे। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने मंगलवार को अमरनाथ को वहां से हटाकर एसीपी क्राइम बना दिया।
साथ ही, ईओडब्ल्यू, मिशन शक्ति, महिला अपराध, लाइसेंसिंग, आंकिक, पारपत्र व विशेष अपराध शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। एसीपी अंजलि एसीपी लाइंस व भवन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। वहीं, एसीपी पनकी रहीं श्वेता कुमारी को एसीपी कैंट की कमान सौंपी गई है। वहीं, एसीपी शिखर को ट्रैफिक और दो नए आए आईपीएस को एसीपी बिल्हौर और एसीपी पनकी का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन पलटाने की साजिश की जांच में शामिल रहेंगे दोनों आईपीएस
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया की दोनों प्रशिक्षु आईपीएस हाल में हुए साबरमती एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश के मामले की जांच करेंगे। उन्हें भी जांच टीम का हिस्सा बनाया गया है। बता दें, इस मामले की जांच के लिए पुलिस की ओर से एसआईटी गठित की गई है। वहीं, एटीएस और एनआईए की टीमें भी अपने स्तर से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें