फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: कच्ची दीवार गिरने से बाबा-पौत्र की दबकर मौत, मवेशी खोलते समय हुआ हादसा, एसडीएम बोले- हर संभव मदद होगी

Wed, 11 Sep 2024 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: अजगैन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह मवेशी खोलते समय कच्ची दीवार ढह गई। हादसे में बाबा और पौत्र की दबकर मौत हो गई। वहीं, एक मवेशी भी चपेट में आकर मर गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बकतौरी खेड़ा गांव में बुधवार सुबह तेज बारिश के बाद कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में मवेशी खोल रहे बाबा और पौत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने जांच कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत संदाना के मजरा बकतौरी खेड़ानिवासी बाबा बद्री प्रसाद  (70) व पौत्र महेंद्र (30) पुत्र संतोष पाल बुधवार सुबह लगभग सात बजे  मवेशी खोल रहे थे। तभी कच्ची कोठरी भरभरा कर ऊपर गिर गई, जिससे दोनों नीचे दब गए।
ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत से दोनों को मलबे से निकाला। बाबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पौत्र गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल युवक को हसनगंज, सीएचसी लेकर जा रहे थे। उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। हादसे में एक मवेशी की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बोले- हर संभव मदद की जाएगी
ग्रामीणों ने सूचना एसडीएम रामदेव निषाद को दी। मौके पर पुलिस सहित एसडीएम ने पहुंचकर जांच की। साथ ही, परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम रामदेव निषाद ने बताया कि कच्ची कोठरी गिरने से एक ही घर के दो लोगों की मौत हुई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार से मिलने वाला मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें