फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, किशोरी ने कर ली थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगीसापुर। बरौर थाना अंतर्गत एक गांव में छेड़छाड़ व दुष्कर्म से आहत किशोरी ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है।
विज्ञापन

बरौर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। किशोरी के पिता ने गांव निवासी सलोने पर पुत्री से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
पिता के अनुसार किशोरी ने इसी से दुखी होकर जान दे दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। शव के पोस्टमार्टम में हैंगिग से मौत होना पाया गया था।
विज्ञापन

वहीं दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई थी। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म, छेड़छाड़ व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ बरौर श्रीकेश भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें