कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में सिपाही की बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंग अक्सर उसे रास्ते में रोक कर अश्लील इशारे करता है। कई बार उठा ले जाने की धमकी भी दे चुका है।
गुजैनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी तलाश की जा रही है। सिपाही की पत्नी ने बताया कि बेटी कॉलेज की छात्रा है। क्षेत्र में रहने वाला सूरज उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है।
वह बेटी को देख फब्तियां कसने के साथ अश्लील इशारे करता है। उसकी हरकतों के कारण बेटी कॉलेज और कोचिंग जाने से डरने लगी है। कई दिनों तक उसने आरोपी की हरकतों को नजरंदाज किया, लेकिन सोमवार को कोचिंग से लौटते वक्त उसने बेटी को रोका और जबरन उठा ले जाने की धमकी दी।
कहा अगर घर वालों को बताया तो सभी को मार देगा। बेटी ने घर आकर घटना की जानकारी दी, जिस पर ससुर, देवर और देवरानी के साथ उन्होंने उसके घर जाकर परिजनों से शिकायत की।