नाला सफाई का कार्य भी हुआ
वहीं, जोन-2 में वार्ड-68, मछरिया राजीव नगर, न्यू आरएन हास्पिटल से बरकती मस्जिद तक तीन पक्के निर्माण हटाते हुए 900 मीटर तक नाला सफाई की गई। वार्ड-74, श्याम नगर में नाला नंबर-92, वीरेंद्र स्वरूप स्कूल से रेलवे क्रॉसिंग तक नाला सफाई का कार्य किया गया। जोन-3 में वार्ड-77 में किदवई नगर थाना से सचान नहर से भोलेश्वर मंदिर तक व भोलेश्वर मंदिर से जल संस्थान कार्यालय तक अस्थायी, स्थायी अतिक्रमण हटाए गए।
अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
यहां 146 टिन शेड, टट्टर, रैंप, झुग्गी झोपड़ी, चबूतरों से अतिक्रमण हटाया गया। इसी तरह, जोन पांच के फजलगंज क्षेत्र में पुलिस चौकी फजलगंज से विजय नगर चौराहे तक करीब 50-55 अस्थायी अतिक्रमण और 10-15 स्थलों पर स्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इनमें नाले पर बने कुछ रैंप व सीढ़ी भी ध्वस्त की गई। वार्ड-14 (पुराना) व 30 (नया) आंबेडकरनगर, काकादेव में ओम चौराहे से जय भगवान गेस्ट हाउस तक नालों पर अवैध रूप से किए गए 24 स्थायी और 54 अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त करते हुए 12 हजार रुपये यूजर चार्ज वसूला गया। यहां अपर नगर आयुक्त संतोष यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।