बावली। बाइक सवाद दंपती को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल से रेफर किया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। टक्कर मारने के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
जालौन कस्बे के मोहल्ला खंडेराव निवासी आयरन स्टोर संचालक पुन्नू विश्वकर्मा (45) रविवार को बाइक से पत्नी संगीता (40) और बेटी आकांक्षा (18) के साथ कुठौंद तिलक समारोह में गए थे। घर लौटते समय देर रात जब उनकी बाइक कुठौंद थानाक्षेत्र के मदारीपुर गांव के पास स्थित सैय्यद बाबा मजार पहुंची। तभी पीछे से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुन्नू को घायल अवस्था में राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि घायल पुन्नू दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। मां-बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ञ