कुछ हिस्सा नक्शे के विपरीत, तो कुछ बढ़ाकर बना था
फराज की गिरफ्तारी के बाद 24 मार्च को चित्रकूट विशेष क्षेत्र प्राधिकरण ने एक नोटिस जारी कर आवास के बाहर अतिक्रमण हटाने को कहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने फराज के आवास में कुछ हिस्सा नक्शे के विपरीत था, तो कुछ बढ़ाकर बनाया गया था।
चार फीट 11 इंच के हिस्से को गिराया
27 मई को मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर और उप जिलाधिकारी राजबहादुर की मौजूदगी में फराज के घर की नाप जोख फिर से कराई गई थी। सोमवार सुबह नौ बजे उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर के नेतृत्व में चिन्हित किए गए चार फीट 11 इंच के हिस्से को बुलडोजर के जरिए गिरा दिया।
पिता मुन्ने खां बोले- प्रशासन की मनमानी व गैरकानूनी कार्रवाई
पूरी कार्रवाई साढ़े 11 बजे तक चली। सपा नेता के पिता मुन्ने खां ने बताया कि यह प्रशासन की मनमानी व गैरकानूनी कार्रवाई है। उन्हें सोमवार को बुलडोजर लाने के पूर्व कोई नोटिस नहीं दिया है। उन्होंने प्रशासन की ओर से चिन्हित बरामदे व दुकान को पहले ही खाली कर दिया था।