फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साहब! न्याय नहीं मिला तो परिवार के साथ कर लूंगी सुसाइड, महिला ने कमिश्नर को लिखा पत्र, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 25 Jul 2023 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इस मामले में डीएम के आदेश पर ही कब्र को खुदवाकर शव को निकाला जा सकता है। पीड़िता से कहा गया है कि उन्हें प्रार्थना पत्र सौंप दें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सचेंडी की एक पीड़िता पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए थाने से लेकर अधिकारियों तक की चौखट पर जा रही है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने अब पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र के माध्यम से धमकी दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लूंगी।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में डीएम शव को दोबारा निकालने के आदेश देंगे, उसके बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी। ग्राम उदयपुर सचेंडी निवासी शिवकांति देवी के पति रामबाबू उर्फ सत्यनारायण बेहटा बुुजुर्ग साढ़ निवासी साथी के साथ आठ जून 23 को ग्राम कंठीपुर में पानी की टंकी निर्माण के लिए गए थे।
नौ जून को साथी ने फोन कर बताया कि रामबाबू उजियारा चौराहा हमीरपुर रोड स्थित गुरुदेव हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती है। पत्नी अस्पताल पहुंची तो पता चला कि पति की रीढ़ की हड्डी 2-3 जगह से टूट गई है। पति ने सिर्फ इतना कहा कि बहुत मारा गया है। 10 जून को पति की मौत हो गई।

विज्ञापन

साढ़ थाने में दिया था प्रार्थना पत्र, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई
11 जून को उनके साथियों ने मिलीभगत कर नजीराबाद स्थित हिंदू कब्रिस्तान में पति को दफना दिया। 12 जून को पत्नी ने साढ़ थाने में प्रार्थना पत्र दिया मगर कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही, कहा कि न्याय नहीं मिला तो परिवार के साथ सुसाइड कर लूंगी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। इस मामले में डीएम के आदेश पर ही कब्र को खुदवाकर शव को निकाला जा सकता है। पीड़िता से कहा गया है कि उन्हें प्रार्थना पत्र सौंप दें। साढ़ पुलिस को मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।  -दिनेश कुमार शुक्ला एसीपी घाटमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें