फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पेट्रोल पंप पर हुई थी किशोरी से छेड़खानी, आरोपी के घर गरजा बुलडोजर, अवैध चबूतरा और छप्पर गिराया

Sun, 29 Jan 2023 10:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

नरैनी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर किशोरी से छेड़खानी की वारदात सामने आई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने आरोपी के घर बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए अवैध चबूतरा और छप्पर गिराया।
विज्ञापन
आरोपी के घर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी  थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर किशोरी से छेड़छाड़ में जेल गए आरोपी के घर रविवार को पुलिस का बुलडोजर जा गरजा। पुलिस की मौजूदगी में रविवार शाम पांच बजे अवैध रूप से बनाया गया चबूतरा और छप्पर गिरा दिया गया।

विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला निवासी राजन उर्फ संदीप दीक्षित ने पेट्रोल पंप पर पिता के साथ बाइक पर बैठी किशोरी से छेड़खानी की थी। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे शनिवार को ही गिरफ्तार जेल भेज दिया था।
रविवार को नरैनी और कालिंजर थानों की पुलिस फोर्स बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। इससे आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल बन गया। बुलडोजर ने घर के बाहर का चबूतरा और छप्पर गिरा दिया। करीब एक घंटे तक कार्रवाई चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने बताया कि किशोरी से छेड़खानी के मामला संज्ञान में आया था। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया है। साथ ही, आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें