फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी समेत पांच की मौत, मुंडन संस्कार से लौटते वक्त हादसा

Thu, 02 May 2019 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
मुंडन संस्कार में जा रहा था परिवार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई में बच्चे के मुंडन संस्कार के बाद गांव लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बृहस्पतिवार की शाम पलट गई। हादसे में एक चार साल की बच्ची और चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली सवार 32 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
हादसे के बाद गढ्ढे में पड़ा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
सुरसा थाना क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी हरिश्चंद्र के बेटे अंश (3) का मुंडन संस्कार पिहानी क्षेत्र के कुल्लही गांव में होना था। कार्यक्रम में गांववालों को ले जाने के लिए हरिश्चंद्र ने ग्राम प्रधान उदय प्रताप सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली ली और करीब 60 लोगों के साथ कुल्लही के लिए रवाना हो गए। कुल्लही में ही हरिश्चंद्र की ससुराल भी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे के बाद अस्पताल में मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गांव लौटते वक्त हरिश्चंद्र के कुछ ससुराली भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर बरगावां गांव के पास मोड़ पर अचानक बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई, जिससे ट्राली के नीचे लोग दब गए और चीख पुकार मच गई। 

 

4 of 5
हादसे के बाद पलटी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने लोगों की मदद से ट्रॉली से दबे लोगों का बाहर निकलवाया। इस बीच हरिश्चंद्र के पड़ोसी श्याम कुमार की पत्नी ऊषा उर्फ मूर्ति (35) और उनकी बेटी सुधांशी (4) की मौत हो चुकी थी। इसी तरह कुल्लही निवासी जंडैल की पत्नी अनीता (32), पिंटू की पत्नी रामप्रवेशा (30) व शिवदीन की पत्नी सुनीता (35) को भी जीवित बाहर नहीं निकाला जा सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में बदहवास हालत में घूमते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे के 32 घायलों को इलाज दिलाया जा रहा है। एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने गए लोगों का कहना था कि मुंडन संस्कार के बाद चालक ने शराब पी थी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें