कानपुर में अभी कोचिंग संचालक हत्याकांड का मामला पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ था कि अवैध संबंधाें में हुए एक युवक की हत्या ने कानपुर पुलिस को सकते में डाल दिया है। कानपुर के बारासिरोही में पत्नी से संबंध के शक में पति ने साले के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। वह 29 अप्रैल की रात से लापता था। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी के घर में बने सीवर टैंक से युवक के शव को बरामद किया। उसके हाथ और पैर बंधे थे।
विज्ञापन
2 of 5
युवक की हत्या के बाद घर के बाहर बैठे परिजन
मामले में पुलिस ने साले को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी दंपति फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बारासिरोही के चमारनपुरवा निवासी गुलशन उर्फ बड़के (22) पेंटिंग का काम करता था। उसके घर में चार भाई गुड्डू, सुनील, बृजेंद्र, मुकेश व चार बहनें रहती हैं। परिजनों के मुताबिक 29 अप्रैल की रात साढ़े दस बजे किसी का फोन आया और वह एक घंटे बाद घर से चला गया।
विज्ञापन
3 of 5
गुलशन ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
काफी खोजबीन के बाद भी जब गुलशन का पता नहीं चला तो गजनैर निवासी उसके बहनोई रविशंकर ने बुधवार शाम थाने में तहरीर दी, जिसमें पड़ोसी विश्वनाथ, उसके साले नमन व उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। देर रात दबिश देने पहुंची पुलिस को विश्वनाथ के घर पर ताला लटका मिला। पड़ोस में रह रहे विश्वनाथ के भाई छोटे से पुलिस ने उसके घर की चाबी ली और भीतर गई।
4 of 5
युवक की हत्या के बाद रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यहां सीवर टैंक का मलबा उफनाया मिला। शंका होने पर पुलिस ने टैंक खुलवाया, जिसमें गुलशन का शव पड़ा था। पुलिस ने जब दबिश दी तब तक विश्वनाथ परिवार संग फरार हो चुका था। छोटे ने पुलिस को बताया कि कुछ ही देर पहले वह घर से निकला है। इस पर पुलिस ने वायरलेस पर सूचना दी। बारासिरोही पिकेट प्वाइंट के पास से आरोपी नमन को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस अब विश्वनाथ व उसकी पत्नी की तलाश कर रही है। तीनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ में नमन ने पुलिस को बताया कि विश्वनाथ की पत्नी से गुलशन के संबंध थे। कई बार मना करने पर भी गुलशन नहीं मान रहा था। इसलिए उसको मारने की योजना बनाई। पहले उसको घर बुलाया और फिर मार कर शव टैंक में डाल दिया।