फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए 52 जोड़े, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परम धाम में चल रहे 29वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ के अंतिम दिन रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें 52 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री व संतों ने सभी दंपतियों को आशीर्वाद दिया। बाद में आश्रम में भंडारा आयोजित किया गया।
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि गुरुजी अच्युतानंद शास्त्री के निर्वाण दिवस पर भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। जो अनवरत 29 वर्षों से चल रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष हुए सामूहिक विवाह समारोह में 52 बेटियों के हाथ पीले कर आश्रम से विदा किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन महाकुंभ के बराबर होता है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति के परिचायक है। इसमें सर्वसमाज का विवाह सम्मेलन कराया गया है।
कार्यक्रम में कारागार मंत्री जय कुमार, राठ हमीरपुर विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय भी शामिल हुई। पंडित सुमित तिवारी, विपिन बिहारी शुक्ल, रविंद्र तिवारी, शुभम चतुर्वेदी, शिवगोपाल तिवारी, मोहित तिवारी, श्रीकांत अवस्थी, आनंद शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ वैवाहिक रश्में पूरी कराईं।
वही व्यवस्थाओं में विद्यासागर त्रिपाठी, विजय सोनी, नीरज पांडेय, राजेंद्र अग्रवाल, भानु निषाद, पंकज राजावत समेत जय मां काली देवी सेवा समिति, देवयानी सरोवर रामलीला समिति, लोहाई रामलीला कमेटी, रामलला नवयुवक सेवा समिति, दीपदान कमेटी, प्रेम नाट्य परिषद के सदस्य जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें