कानपुर देहात। रनियां विद्युत खंड में तीन फैक्टरियों का बकाया बिल बढ़कर 4.18 करोड़ हो गया है। विभाग की ओर से नोटिस देने के बावजूद बिजली बिल जमा नहीं किया गया। अब भू राजस्व की तरफ वसूली के लिए आरसी जारी किया गया है।
अकबरपुर तहसील के खानचंद्रपुर स्थित एमिटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बकाया धनराशि 1,92,94815 रुपये हो गई है। फैक्टरी के निदेशक अनिल कुमार पांडेय हैं। इसी प्रकार बारा स्थित बजरंग इंडस्ट्रीज का बिजली बिल बकाया 44,77126 रुपये हो गया है। रनियां स्थित राजरतन स्मेल्टर फैक्टरी का बिजली बिल का बकाया 1,80,78365 रुपये है। इस फैक्टरी के निदेशक जय किशन खत्री हैं। विद्युत विभाग की ओर से पूर्व में नोटिस के बावजूद बिल जमा नहीं किया गया। रनियां विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता अनिल आहूजा की ओर से राजस्व वसूली के लिए आरसी जारी किया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि तहसीलदार अकबरपुर को बकाया धनराशि की वसूली के निर्देश दिए गए हैं।