अकबरपुर डिग्री कॉलेज में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देते डीएम जेपी सिंह। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन प्रशिक्षण के लिए 1256 कर्मचारी बुलाए गए थे। इसमें 34 अनुपस्थित रहे। सभी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अकबरपुर डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि मतदान को सकुशल तरीके से संपन्न कराएं। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।
मतदान कार्मिक प्रभारी सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि पहले दिन 1256 कर्मचारियों का बुलाया गया था। इसमें 34 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित कार्यालय अध्यक्ष को दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहता हैं तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।