फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 33 डॉक्टरों को मिलेगा आज नियुक्ति पत्र, कॉलेज होगा हैंडओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में बने मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से चल रहा है। जनवरी तक मेडिकल कॉलेज के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इस वजह से मंगलवार को 33 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र को जिला अस्पताल में सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर में मेडिकल काॅलेज दो हिस्सों में बनाया जा रहा है। पहला हिस्सा कुंभी और दूसरा जिला अस्पताल परिसर में बन रहा। दोनों जगह निर्माण का कार्य लगभग खत्म होने के कगार पर है। जनवरी में कंपनी द्वारा कॉलेज का काम पूरा कर प्राचार्य को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इस वजह से डॉक्टरों की मांग बढ़ेगी। इसके चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, प्राचार्य सज्जन लाल वर्मा द्वारा 33 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसमें 11 प्रोफेसर, 16 एसोसिएट प्रोफेसर और 6 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। डॉ. सज्जन लाल ने बताया कि जिला अस्पताल सभागार में नियुक्ति पत्र सुबह 11 बजे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें