फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली...दर्ज हैं 50 से अधिक मुकदमे, एक आरोपी फरार

Sun, 13 Oct 2024 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर कई राज्यों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
iपुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में मुठभेड़ में 25 हजार के वांछित इनामी को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी और अछल्दा थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घसारा नहर पुल पर चेकिंग शुरू की। इसी बीच बाइक सवार दो व्यक्ति उधर से गुजरे।

विज्ञापन

जैसे ही उनकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह बाइक मोड़कर दूसरी तरफ भागने लगे। तभी अचानक से बाइक समेत अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरे। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो उनमें से एक आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।
एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच दूसरा आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सर्वेंद्र उर्फ सर्वेश निवासी कुरा थाना व जिला मैनपुरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमें

गिरफ्तार आरोपी के ऊपर दिल्ली, उप्र समेत कई राज्यों में 50 से अधिक विभिन्न अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें