फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Bus Accident: प्राइवेट बस खंती में पलटी, 25 यात्री घायल, चालक और परिचालक फरार

Sat, 29 Oct 2022 10:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा के अतर्रा से कमासिन जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पानी से भरी खंती में जा पलटी। इस हादसे में 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से सात को रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बस में 70 लोग सवार थे, जबकि पुलिस का दावा है कि 25 यात्री बैठे थे।
विज्ञापन
नगवारा गांव के पास पलटी पड़ी प्राइवेट बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में अतर्रा के बिसंडा स्टैंड से कमासिन जा रही प्राइवेट बस रास्ते में चालक से बेकाबू होकर रोड किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। ग्रामीणों व पुलिस ने आनन-फानन बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को निकालकर एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से सात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 70 लोग सवार थे। इनमें से करीब 25 घायल हुए हैं। जबकि पुलिस प्रशासन ने 13 के घायल होने व बस में 25 सवारियां होने का दावा किया है। शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अतर्रा के बिसंडा रोड स्टैंड से सवारियों को भरकर प्राइवेट बस के ड्राइवर रवि और कंडक्टर शोभित कमासिन की तरफ जा रहे थे।
अतर्रा से करीब चार किलोमीटर पर नगवारा गांव के पास बस ड्राइवर से बेकाबू होकर सड़क के किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर आनन-फानन शीशे तोड़कर बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 70 सवारियां थी।

विज्ञापन

इनमें से 25 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दो एम्बुलेंस व एक पुलिस वाहन से अतर्रा सीएचसी भेजा गया। यहां से सात की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर नशे में धुत था।

घटना स्थल पर आसपास के गांवों के करीब दो सैकड़ा ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक, लक्ष्मी निवास मिश्र, इंस्पेक्टर अनूप दुबे, एसआई संतोष सरोज, बदौसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राहत व बचाव कार्य में लगे हैं। बस ओरन कस्बे की बताई जा रही है। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले।

यह यात्री जिला अस्पताल रेफर
बुद्धविलास बल्लान निवासी बुद्धविलास (35) व उनकी तीन माह की पुत्री काजल, कलावती (50) पत्नी रामरुचि निवासी चौसड़, सावित्री (30) पत्नी रामबाबू निवासी बल्लान, अंकित (22) पुत्र रमेश निवासी चौसड़, शिवशंकर (29) पुत्र देशराज निवासी नगला पुरवा अंश बाघा, उमा (30) पत्नी राजा निवासी बल्लान हैं।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे तक बस खंती से निकाली नहीं जा सकी थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौक पर डटी है। बस के नीचे भी किसी के दबे होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस क्रेन आने का इंतजार कर रही है। अतर्रा से ओरन के बीच प्राइवेट में 25 यात्री सवार थे। इसमें से 13 लोग घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी भेजा गया है। एक गंभीर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  -लक्ष्मी निवास मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें