फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: जहरखुरानों ने दो हलवाइयों को लूटा, टेंपो लेकर जा रहे थे घर, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Oct 2022 06:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के हैं रहने वाले दो युवक गुजरात से लौट रहे थे। अतर्रा रेलवे स्टेशन से टेंपो किराए पर लेकर घर जा रहे थे। टेंपो में सवार जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया।  उनके बेहोश होने पर उसका सामान लूट कर जहर खुरान उन्हें फेंक गए।
विज्ञापन
पीड़ितों के परिजन से पूछताछ करते उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और सीएचसी में भर्ती बेहोश पुत्तू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र गुजरात से घर लौट रहे दो हलवाइयों को टेंपो चालक और उसके तीन साथियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दो लाख रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। जहरखुरान दोनों को टेंपो से फेंककर चले गए।

विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी ललकराम उर्फ मुखिया (35) और पुत्तू (30) गुजरात के राजकोट में मिठाई बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार की रात दोनों महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से अतर्रा रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से रात करीब दो बजे स्टेशन से टेंपो बुक कर गांव के लिए निकले।
रेलवे फाटक के पास तीन और लोग टेंपो में सवार हो गए। रास्ते में टेंपो चालक और अन्य ने मिलकर दोनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और करीब दो लाख रुपये लूटकर सड़क किनारे फेंक कर भाग गया।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों को बेहोश देखकर परिजन को जानकारी दी। परिजन ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों गंभीर रूप से घायल भी थे। डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की आशंका जताई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने दोनो के परिजन से पूछताछ की। 
विज्ञापन

ललकराम की पत्नी सुमन ने बताया फरवरी में पति और पुत्तू गुजरात गए थे। वहां से निकलने पर उन्होंने दोनों के पास सामान और करीब दो लाख रुपये होने की जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जहरखुरानों की पहचान करने के लिए रेलवे स्टेशन पर टेंपो चालकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें