फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में चलीं 20 और ई-बसें: अब पांच रूटों पर कुल 40 ई-बसों का होने लगा है संचालन, 31 मार्च तक चलने लगेंगी 100

Wed, 22 Dec 2021 03:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ई बसों का नए रूट पर भी संचालन शुरु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में मंगलवार से तीन और रूटों पर 20 नई इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) का संचालन शुरू हो गया। अब शहर के पांच रूटों पर 40 ई-बसों का संचलान होगा। बेड़े में एक जनवरी से 20 ई-बसें और बढ़ जाएंगी। मार्च तक 60 बसों का संचालन होगा। बची 40 ई-बसें 31 मार्च तक चलने लगेंगी। इससे 10 रूटों पर कुल 100 ई-बसों का संचालन होने लगेगा। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर की मौजूदगी में शुरू हुए समारोह में सभी ने संकल्प लिया कि इन सेवाओं को निर्बाध चालू रखा जाएगा। मंडलायुक्त ने कहा कि ई-बसों से शहर में प्रदूषण कम होगा। शहरवासियों को टेंपो, ऑटो के भाड़े में लग्जरी सफर की अनुभूति होगी। मंगलवार को संजीव नगर स्थित चार्जिंग स्टेशन से चली ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर सबसे पहले सिकठिया रूट पर भेजा गया।

इस मौके पर जल निगम सी एंड डीएस के एमडी अरविंद शर्मा, केसीटीएसएल (कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) के एमडी अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू महाना, रानी शुक्ला, सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या
11 दिसंबर को चली 20 ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले दिन 1383 यात्रियों ने सफर किया था। नौ दिन बाद 20 दिसंबर को यह संख्या 5424 पहुंच गई, जिससे 86 हजार रुपये आमदनी हुई। 20 और ई-बसों के चलने से उम्मीद है कि 11 हजार से 12 हजार यात्री रोजाना सफर करेंगे। इससे रोजाना एक लाख रुपये के ऊपर कमाई की उम्मीद है।

अब पांच रूटों पर चलने लगीं ई-बसें
शहर में अब पांच रूटों पर 40 ई-बसों का संचालन होने लगा। रामादेवी से आईआईटी और जाजमऊ से बिठूर रूट पर 20 ई-बसें पहले से चल रही थीं। मंगलवार से चली 20 ई-बसें सिकठिया से घंटाघर, रामादेवी से वाया यशोदानगर घंटाघर और घंटाघर से रमईपुर रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें