कानपुर देहात। जनपद के बीस चयनित गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने को लेकर सीडीओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने गांवों में शौचालय, हर घर जल, बिजली, सड़क आदि व्यवस्थाएं पूरी कराने के लिए प्रधान व सचिवों को लिस्ट बनाने के निर्देश दिए।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि राजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत निन्हौरा व बुधौली, रसूलाबाद की लालगांव व अपौना, सरवनखेड़ा की रायपुर कुक्हट व जैनपुर, संदलपुर की जलालपुर डेरापुर व फरीदपुर निटर्रा, मलासा की बम्हनौती व छतेनी को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाना है।
इसी तरह अकबरपुर की दस्तमपुर व बरौला, मैथा की टोडरपुर व लालपुर शिवराजपुर, डेरापुर की रेरी व बलाई बुजुर्ग, अमरौधा की रनियां व हलधरपुर तथा झींझक की बचीतपुर व जलियापुर को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है।
उन्होंने संबंधित प्रधानों से कहा कि वह अपने-अपने गांवों में संपूर्ण व्यवस्थाओं को पूरा कराने के लिए लिस्ट तैयार करें। गांव में शौचालय, हर घर जल, बिजली, सड़क, हैडपंप, पंचायत भवन, बारातशाला आदि की व्यवस्थाएं रहें।