फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी निर्माण के लिए कटेंगे 18 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। रूरा में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में बाधक बने सड़क किनारे संरक्षित वन क्षेत्र में लगे 18 पेड़ों को काटने की अंतिम अनुमति पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने दे दी है। बुधवार को सेतु निगम के एई व वन दरोगा ने चिति पेड़ों को देखा। वन निगम पेड़ों की कटान कराएगा। इससे सेतु निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

जनवरी 2020 से 36.45 करोड़ की लागत से बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज में अकबरपुर रोड पर 18 पेड़ बाधक बन रहे हैं। बस स्टॉप चौराहा से अकबरपुर रोड का यह क्षेत्र संरक्षित वन के अंतर्गत आता है। 18 पेड़ों की कटान की अनुमति भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से मांगी गई थी। कुछ दिन पूर्व पहली अनुमति मिली थी।
इधर सेतु निगम द्वारा क्षतिपूरक धनराशि करीब आठ लाख रुपये जमा कराया गया है। इन पेड़ों को काटने की अंतिम अनुमति मंगलवार को मिली है। पेड़ काटने के एवज में वन विभाग डेरापुर वन रेंज के सरगांव बुजुर्ग वन ब्लाक में पौधे लगाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को एई सेतु निगम होती लाल व वन दरोगा अकबरपुर रेंज मनीष राठौर ने कटान के लिए चिह्नित पेड़ों का निरीक्षण किया। वन दरोगा ने बताया कि अब इन पेड़ों की कटान वन निगम कराएगा इसकी रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें